Friday, July 30, 2010

MY SMALL LITTLE PIC........... :)



Thursday, July 29, 2010

अपुन का नाम गौतम भाई है...............समझे

कारतूस हमारी जेब में मूंगफली के दाने की तरह पडे रहते है!

अपने को गौतम भाई कहते है!

6 रेवोल्वर में 6 कमर में कसे रहते है !

अपने को गौतम भाई कहते है!

Hapur में रहते है दरवाज़ा खोल के सोते है !

वहा भी किसी की दम पे नहीं अपनी दम पे रहते है !

अपने को गौतम भाई कहते है !

कुछ गुंडे अगल में और कुछ गुंडे बगल में पड़े रहते है !

वहा भी उनकी दम नहीं हमारी दम पे पड़े रहते है !

अपने को गौतम भाई कहते है !

हथगोले हमारी छत पे पड़े रहते है !

बरसात आती है कुछ बह जाते है कुछ पडे रहते है !

अपने को गौतम भाई कहते है!

हम धमकी नहीं देते धमाका कर देते है !

अपने को गौतम भाई कहते है!

Monday, July 19, 2010

अगर आपके पास कुछ सलाह हैं तो ज़रूर दीजिये...इस लड़की को सलाह की बहुत ज़रूरत है...

ये कहानी है एक ऐसी अदभुतलड़की की जो एक दिन में ६० बार कुछ न कुछ खाती है। इन मैडम का नाम है LIZZIE VELASQUEZ जोकि टेक्सास में रहती हैं और २१ साल की हैं। सभी डाक्टर्स भी अभी तक इनकी हालत से चकित हैं । वे अभी तक भी इनकी शारीरिक बनावट को समझ नहीं पाएं हैं। इनकी ऊंचाई ५ फुट और २ इंच है और इनका वज़न सिर्फ ५६ पौंड यानी की सिर्फ २५ किलोग्राम है।







ये हर १५ से २० मं में ५००० से ८००० कलोरी की दिन भर में ६० छोटी छोटी खुराक लेती रहती हैं परन्तु फिर भी इनका वजन सिर्फ ० % ही बढता है । LIZZIE का कहना है की अगर वो १ पोंड भी अपना वज़न बढाने में कामयाब हो जाएं तो वो बहुत खुश होंगी।









इनके २ भाई बहन हैं जो की सामान्य हैं। LIZZIE समय से सिर्फ ४ सप्ताह पूर्व पैदा हुई थी। जब इनका वज़न सिर्फ १.२ किलोग्राम था । इनके माता पिता का कहना है की वे इनके लिए छोटी गुडियों के कपडे खरीदते थे क्यूंकि इन्हें सामान्य लडकियों के कपडे काफी बड़े आते थे।








क्या आप इन्हें कुछ सलाह देंगे ताकि ये कुछ अपना वज़न बड़ा सकें। आपकी सलाह का मैं इंतज़ार करूँगा।



Wednesday, June 23, 2010

क्या आप कभी इजिप्ट(मिस्र) गए हैं...?? अगर नहीं तो चित्रों के माध्यम से देखिये इजिप्ट(मिस्र) का बहुमूल्य खजाना...!!!!

पिरामिड या ईजिप्ट (Egypt) उत्तर अफ्रीका में स्थित एक देश हैं। मिस्र एक देश जहाँ ना सिर्फ आप उसके बहुमूल्य इतिहास में बहुत कुछ पाएंगे बल्कि वहां पर आपको मिलेगा रहस्य का एक ऐसा समुन्द्र जिसमें आप बिना गोता ७ नहीं रह पाएंगे। पिरामिड आपको जगह जगह पर एक ना भूलने वाला अनुभव और रोमांच मिलेगा। मिस्र के ७ आश्चर्य : नील नदी, लाल समुद्र, गीज़ा के पिरामिड, लक्सर, अबू सिम्बल के मंदिर, Pharaohs और Bedouins की प्राचीन संस्कृति ।



चलिए अब मैं आपको मिस्र के कुछ बेहद प्रासिद्धजगहों को दिखाता हूँ।


1) घोड़ो एवं ऊंटों पर पर्यटन का अलग ही आनंद है वो भी तब जब आप एतिहासिक इमारतें देख रहे हों । ये तस्वीर गीज़ा के पिरामिड की है। ये एकलोता पिछले विश्व के सात आश्चर्यो में से एक है जोकि अभी भी अस्तित्व में है। साथ ही साथ ये विश्व के नए सात आश्चर्य में से भी एक है जिन्हें २००८ में जगह मिली थी।





2) स्फिंगक्स (एक कल्पित जन्तु जिसका शरीर सिंह का सा और मुंह स्त्री का सा होता है) : स्फिंगक्स
Cairo नील नदी के तट पर स्थित है। GREAT SPHINX विश्व की सबसे बड़ी मूर्ती है जोकि पत्थर की बनी हुई है। विशवास कीजिये के ये तीसरी शताब्दी BC (लगभग २५२० तथा २४९४ BC) के लगभग बनायीं गयी हैं।






3) Cairo का आकर्षण :- ये सुलतान हसन की मस्जिद है जोकि सुन १३५६ और १३६३ के मध्य में Mamelekus के शाशनकाल में बनाई गयी थी । ऐसा माना जाता है की इसमें प्रयोग हुए पत्थरों को गीज़ा के पिरामिड से लिया गया था।






4) ये मोहम्मद अली की मस्जिद है जिसे उन्ही के आदेश पर सन १८३० और १८४८ के मध्य में बनाया गया था। यह टर्किश मस्जिद १९वी शताब्दी के मध्य में बनायीं गयी सबसे बड़ी कब्र है।






5) इजिप्टियन संग्रहालय जोकि कैरो में स्थित है जिसमें मिस्र की सबसे ज्यादा प्राचीनतम चीज़ें हैं।








6) गिज़ा के पिरामिड के पीछे स्थित ओबेरॉय हाउस ।










7) खान-ऐ - खलीली जोकि Cairo जोकि सबसे बड़ी शौपिंग इलाका माना जाता है ।











8) MEYDUMA पिरामिड Cairo से ७० KM दूर दक्षिण में रेगिस्तान के किनारे स्थित है. यह पहला ऐसा मिस्र के पिरामिड है जिसे ज़मीन के उपर गाड़ा गया है. प्राचीन मिस्रवासियो की राय थी के अगर आदमी को जितना ज्यादा गाड़ा जायेगा वो उतना ही ज्यादा सूर्य देवता के नज़दीक होगा।









9) यह प्रसिद्द Alexandrian विज्ञान पुस्तकालय है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।










10) ये Horus का मंदिर है। Karnak के मंदिर के बाद ये मिस्र का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है। इसे बेहद ही अच्छी तरह से संभालकर रखा गया है। यह मंदिर पर्वतो को समर्पित है।













11) यह लक्सर में स्थित Karnak मंदिर है। बेहद खूबसूरती से खड़े किये गए स्तंभ बेहद ही आकर्षक नज़र आते हैं।












12) लक्सर में स्थित Karnak मंदिर की दीवारे Pharaohs के बेहद ही आकर्षक चित्रों से सजाई गयी है। यह मंदिर ४० वर्षो तक Franco-Egyptian पुरातत्त्वविद् द्वारा अध्ययन किया गया।










13) Pharaoh Amenhotep III. की पत्थरो की प्रतिमा।






14) लक्सर में स्थित रानी Hatshepsut का मंदिर जोकि चुने पत्थरो से बना हुआ है। रानी Hatshepsut
मिस्र के राजवंश में सबसे लम्बी उम्र तक राज़ करने वाली महिला थी ।












15) Abu Simble का मंदिर जोकि २० साल में जाकर इस रूप में खड़ा हुआ। ( १२४४ से १२२४ BC)। इस मंदिर को UNESCO's की विश्व धरोहरों में शामिल किया गया है।









16) UNESCO के अनुसार St. Catherine का ये मठ विश्व में सबसे पुराना सक्रिय ईसाई मठ है।










17) पर्यटक यहाँ आकर इस चूनेपत्थरो के बड़े बड़े पत्थरो पर चड़ना नहीं भूलते जोकि मिस्र के सफ़ेद रेगिस्तान में रेतीला तूफान के कारण बने हैं।










18) लाल सागर हज़ारो कमज़ोर एवं २०० अलग अलग प्रजाति के प्रवालो का बसेरा है । इसके अतिरिक्त लाल महासागर सबसे उत्तरी उष्णकटिबन्धीय सागर है। तैराकी पसंद करने वाले लोगो के लिए ये एक बेहद पसंदिता जगह है ।










19) एक व्यक्ति ज्वालामुखी के समान काले रेगिस्तान को निहारता हुआ.















Monday, May 31, 2010

गब्बर सिंह की ऑरकुट प्रोफाइल...नहीं देखी तो ज़रूर देखिये......!!! :) :)

जी हाँ आपने सही पढ़ा।शोले के गब्बर सिंह भी ऑरकुट प्रोफाइल हाँ जहाँ एक और टेस्टीमोनियल में कालिया कुछ कह रहे हैं तो वहीँ इसमें ठाकुर साहब गब्बर से वही चिर परिचित हाथ मांगते नज़र आ रहे हैं। इसमें गब्बर की फ्रेंड लिस्ट में साम्भा बसंती वीरू जय कालिया और यहाँ तक की धन्नो भी शामिल है. उन्हें भाषा क्या आती है ये भी लिखा है क्या कहा आपने अभी तक नहीं देखी तो लीजीये मैं आपको कुछ बताता.......नहीं बताता नहीं कुछ दिखाता हूँ। क्या आपको पता है के आजकल के बच्चो पर इन सोशल नेट्वोर्किंग वेबसाईटस का कितना खुमार है।नीचे दे गयी फोटो एक चित्रकारी प्रतियोगिता से ले गयी है जहाँ एक बच्चे ने ये बनाई।